जबलपुर। तिलवारा के पास पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बदमाशों को पकड़ा। एकाएक पुलिस की वर्दी में जवानों को देखकर आरोपितो ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि मुझे पुलिस पकड़ रही है। मेरे दोस्तों वीडियो बना लो जल्दी से,देखो यह पुलिस मुझे तिलवारा से गिरफ्तार करके ले जा रही है। धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी ने बदमाशों को पकड़कर कार में बैठाया है वह शातिर बदमाश है जिसके खिलाफ शहर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिस युवक को पुलिस ने कार में बैठाया है उसका नाम अंकित और बट्टू पटेल है जिसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज है। हाल ही में धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत एक व्यक्ति से ₹20000 की अवैध डिमांड की थीजिसकी शिकायत पर धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी सतीश झारियाअपनी टीम के साथ पहुंचे और तिलवाराघाट से गुड्डू पटेल को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस अभी इस विषय में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैपर अब जबकि यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है तो पुलिस भी प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द इसकी गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया जाए।
जानकारी के मुताबिक अंकित उर्फ गुड्डू पटेल अपना एक गिरोह चलाता हैउसके खिलाफ गढ़ा में तीन, तिलवारा में एक और उधर मंत्री नगर चौकी में एक मामला दर्ज है। बताया जाता है कि बड्डू पटेल का एक गिरोह भी है जिसमें कीचार से पांच लड़के चलते हैंऔर इनका काम लूट मारपीट और अवैध वसूली करने का है। बताया जा रहा है कि धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी को सूचना मिली किबड्डू पटेल तिलवाड़ा के पास घूम रहा हैतभी एक सफेद कार मेंचौकी प्रभारीआरक्षण के साथ पहुंचते हैंइस दौरान जैसे ही बड्डू पटेल पुलिस को देखता है तो वहां से भागने की कोशिश करता है जिसके बादपुलिस उसे पकड़ करकार में ले जाती है तोवह जोर-जोर सेचिल्लाने लगता है किदेख लो तिलवाड़ा से मुझेपुलिस पकड़ कर ले जा रही है।
पुलिस जब बड्डू पटेल को पकड़कर अपने साथ ले जा रही थी तो उसके कुछ साथी मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे, इस दौरान पुलिसकर्मियों से गुड्डू पटेल के साथियों की झड़प भी हो गई। पुलिस थी कि जबरन गुड्डू पटेल को कार में बैठाने की कोशिश कर रही थी पर वह था कि बैठने को तैयार ही नहीं हो रहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इधर-उधर मंत्री नगर चौकी प्रभारी सतीश झारियाका कहना है कि बड्डू पटेल आदतन बदमाश है जिसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.