Let’s travel together.

भरी दुपहरी में खेत में बाली बीनने वालों से कमिश्नर ने किया संवाददिव्यांगों की बात सुनी,रोजगार योजना से जोड़ने के निर्देश

0 83

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया ने शुक्रवार को भ्रमण के दौरान रायसेन जिले के गमाकर गांव में खेतों में फसल कटाई के उपरांत गेंहू की बालियां भरी दोपहर बीनने वालों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और उनसे शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को संबंधित महिला के रोजगार के लिए प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने दो महिलाओ और उनके बच्चो से चर्चा कर उनका हाल चाल पूछा तथा पारिवारिक स्थिति शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।

दिव्यांग श्रीमती विनीता अहिरवार ने बताया कि खेत में कटाई के बाद उनके परिवार के द्वारा गेंहू की बालियां बीन कर दिन भर में कम से कम 20 से 25 किलो गेहूं की बालियां संकलित कर ली जाती हैं। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य हैं और नि:शुल्क राशन 25 किलो मिल रहा है जिसमें 15 किलो गेहूं 10 किलो चावल एवं किलो शक्कर व नमक शामिल है। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके दिव्यांग पति विजय अहिरवार को शासन की पेंशन भी प्रतिमाह मिल जाती है ।
सांची नगर पालिका के वार्ड तीन में निवासरत दिव्यांग पति-पत्नी ने योजना के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने की अपेक्षा जाहिर करते हुए लाभ दिलाने का आग्रह किया। कमिश्नर ने अधिकारियों को स्वरोजगार स्थापित कराने के लिए प्रकरण स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811