Let’s travel together.

नगर परिषद ने निकाली नई शराब नीति के पक्ष में रैली शराब न सेवन करने का दिलाया संकल्प

0 115

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

मुख्यमंत्री द्वारा न ई शराब नीति घोषित करने से जहां शराब विरोधी लोगों सहित महिलाओं में खुशी बढ़ गई है तो नशे के आदि लोगों पर यह नीति नकेल कसने का काम करेगी ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई न ई शराब नीति के पक्ष में आज नगर में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने रैली निकाल कर नशे का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री की न ई शराब नीति घोषित होने पर प्रसन्नता जताई तथा शराब के विरोध में नारेबाज़ी करते हुए लोगों को नशा न करने का संदेश दिया । इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने लोगों से अपील की कि प्रदेश के लोकप्रिय तथा संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा न ई शराब नीति स्वागत योग्य है इससे नशे की प्रवृत्ति वालों को छुटकारा मिल सकेगा साथ ही अब इस नीति के लागू होने के बाद लोगों के घर शराब से नहीं उजड़ सकेंगे । तथा घरों में रहने वाली महिलाओं को भी राहत मिल जाएगी । उन्होंने कहा शराब के नशे से लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता था तथा लोग या तो अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते थे अथवा शारीरिक दुख भी उठाना पडते थे इस नीति के लागू होने से लोगों को सुरक्षित रहने का अवसर तो मिलेगा ही लोगों के नशे के कारण घर बर्बाद हो जाते थे वह बचेंगे इस शराब नीति से महिलाओं में भी खुशी बढ़ गई है उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान का इस न ई शराब नीति घोषित करने पर आभार व्यक्त किया तथा लोगों से अपील की है कि शराब के नशे से दूर रहें एवं सभी सुखी रहकर अपना जीवन खुशहाल बनाए तथा लोकप्रिय मुख्यमंत्री की नीति का पालन करें । रैली में अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के अलावा बंटी मेहरा शुभम तोमर सीएल मिश्रा महिपत शर्मा राजीव श्रीवास्तव खिलान सिंह बिहारी लाल सेन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811