Let’s travel together.

संविधान के दम पर अब आसमान को छू रही महिलाए: निगम अध्यक्ष शैतान सिंह पाल

0 96

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

बाबा साहब अंबेडकर की सोच को आगे बढ़ाते हुए मप्र सरकार प्रदेश की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने एक बड़ा संबल दे रही है। प्रदेश सरकार की कई ऐसी योजनाएं है जो संविधान के अनुरूप समानता का अधिकार प्रदान कर रहीं हैं। यह बात आज संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित व्याख्यनमाला कार्यशाला में इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल (कैबिनेट मंत्री का दर्जा ) ने कही। वह वार्ड 11 में आयोजित नवांकुर संस्था सेक्टर मण्डीदीप एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति मण्डीदीप के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होेने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जन्म भूमि मध्यप्रदेश के महू है। बाबा भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। विशेषकर उन सामाजिक लोगों का जिनके साथ लंबे समय से भेदभाव होता रहा है, या किसी कारण से वह पीछे रहे, जैसे की महिलाओं के लिए उन्होंने विशेष स्थान दिया। इसीलिए आज महिलाओं को सम्मान कर सबसे आगे रखा जाता है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत , सेेवा समिति अध्यक्ष जीवनसिंह पाल, ब्लाक समन्वयक निशा पटैल ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित बाबासाहेब अंबेडकर के अनमोल विचार पूरे मानव जाति को प्रेरित करते हैं। अपने अनुभवों के आधार पर उस समय बाबा साहब ने जो बातें कहीं, वो आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं और भटके हुए लोगों को भी सही राह दिखाती हैं। इस दौरान लाड़ली बहना योजना की खुशी में महिलाओं का सम्मनान किया गया। परिषद द्वारा चलाए जा रहे समरसता एवं सामुदायिक नेतुत्व विकास कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अमित जैन,सचिव राधिका पाल, विनोद चौकसे, प्रेम नारायण सोनी, वीरसिंह चौहान , सुनैना लोवंशी, ओमप्रकाश सहित नगर.ग्राम विकास समिति के सदस्य मौजूद रहें ! समापन पर नगर विकास समिति राहुल नगर के अध्यक्ष धर्मेंद्र गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811