Let’s travel together.

राजस्थान हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव की गिरफ्तारी पर लगाई रोक धर्म विशेष पर टिप्पणी का मामला

86

जोधपुर। योग गुरु बाबा रामदेव को बाड़मेर में हुए कार्यक्रम में धर्म विशेष पर टिप्पणी करने से जुड़े एक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने आंशिक राहत देते हुए अनुसंधान अधिकारी के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला इसी वर्ष फरवरी माह की 2 तारीख का है, जहां बाड़मेर में एक धर्म सभा को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद चौहटन क्षेत्र के ही पठाई खान नामक युवक के द्वारा रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। अब राजस्थान हाई कोर्ट ने इस मामले में योग गुरु बाबा रामदेव की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए 20 मई तक या उससे पहले अनुसंधान अधिकारी के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं।

जानिए पूरा मामला

योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से धर्म विशेष को लेकर की गई विवादित टिप्पणी करने के मामले में बाड़मेर जिले के चौहाटन थाने में बाबा रामदेव के खिलाफ सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना 2 फरवरी की है, जहाँ एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए योग गुरु रामदेव बाड़मेर आये थे। इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की बेंच में बाबा रामदेव की ओर से पेश विविध आपराधिक याचिका पर सुनवाई के बाद गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है। शिकायतकर्ता पठाई खान को नोटिस जारी करते हुए जुलाई 2023 तक जवाब तलब किया गया है।

कोर्ट में हुई सुनवाई

बाबा रामदेव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक राज बाजवा व उनके सहयोगी निशांक मदान ने पैरवी की। बाबा का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा बेबुनियाद है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से मूल सिंह भाटी ने पक्ष रखते हुए पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे की जानकारी पेश की। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 20 मई 2023 तक या उससे पहले अनुसंधान अधिकारी के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। आप को बता दें कि चौहटन निवासी पठाई खान ने चौहटन पुलिस थाने में बाबा रामदेव के खिलाफ धारा 153 – ए , 295 – ए और 298 के तहत धार्मिक भावनाओं को भड़काने व धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने की धाराओं मामला दर्ज कराया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811