Let’s travel together.

कार से सांची घूमने जा रहा था परिवार, रास्ते में बाइक से हुई आमने सामने भिड़ंत, बाइक चालक को आईं चोटें

0 580

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 सलामतपुर के सिंचाई विभाग कालोनी के सामने शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे एक कार और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोंटे आईं हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इंडिगो कार एमपी04 सीजी 9756 का चालक परिवार के साथ भोपाल से सांची घूमने जा रहा था। ये कार परिवहन विभाग की वेबसाइट पर शिवकांत प्रसाद सी55 पीएच2 गैलेक्सी सिटी एनआर मल्होत्रा सीएलजी अमरावत खुर्द भोपाल के नाम पंजीकृत है। रास्ते में सिचाई विभाग कालोनी सलामतपुर के सामने विदिशा की और से आ रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एमपी 37 एम 8153 के चालक रघुवीर पिता इंदरसिंह उम्र 21 वर्ष निवासी मांगोड़ा सीहोर से आमने सामने टक्कर हो गई।

टक्कर में मोटरसाइकिल चालक रघुवीर को हाथ पैरों व चेहरे पर मामूली चोटें आई थी। जिसका प्राथमिक उपचार सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल अधिकारी डॉ रवि राठौर द्वारा किया गया। और पुलिस ने दोनों वाहन थाने में खड़े कर लिए हैं। वहीं दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से थाने में समझौता कर लिया है।गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर ट्राफिक का बहुत अधिक दवाब रहता है। यहां से प्रतिदिन सैंकड़ों वाहन तेज़ रफ़्तार में निकलते हैं। जिससे आए दिन इस हाइवे पर गंभीर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस को इनकी गति पर नियंत्रण करने के लिएं कार्रवाई करना चाहिए। अन्यथा ऐसी दुर्घटनाएं बढ़ती ही रहेंगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811