जबलपुर। जबलपुर का एक युवक फेसबुक में लाइव था। इस दौरान वह पहली बार हैदराबाद पहुंचा था। जहां फेसबुक लाइव के दौरान वह कह रहा था…. कि इससे सुंदर जगह नहीं देखी और इतने में दो बदमाश मोपेड से आए और युवक का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। दरअसल घटना हैदराबाद की है। जहां जबलपुर से साइकिल में सवार होकर तिरुपति दर्शन के लिए निकले राजा चौरसिया के साथ लूट हो गई। जिसका वीडियो आज सामने आया है।
28 मार्च को जबलपुर से तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए थे निकले
35 वर्षीय राजा चौरसिया 28 मार्च को जबलपुर से तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे। इस दौरान वह लोगों से बातचीत करने के लिए फेसबुक का सहारा लेते थे जहां वह फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों के साथ जुड़ा करते थे। मंगलवार को वह हैदराबाद पहुंचे ही थे। जहां उन्होंने रात करीब 7 बजे फिर से हैदराबाद से फेसबुक लाइव शुरू किया था। जहां वह हैदराबाद की खूबसूरती का बखान कर रहे थे और कह रहे थे कि इससे सुंदर जगह मैंने अभी तक नहीं देखी। इसी दौरान मोपेड में सवार दो युवक आते हैं और फेसबुक लाइक कर रहे राजा चौरसिया के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो जाते हैं। वहीं राजा चौरसिया ने पूरे मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साइकिल से कलकत्ता और वैष्णव देवी के भी कर चुके हैं दर्शन
राजा चौरसिया तिरुपति से पहले साइकिल के द्वारा ही कोलकाता और वैष्णो देवी के भी यात्रा कर चुके हैं। इस बार भी राजा चौरसिया ने तिरुपति और तिरुपति से रामेश्वरम तक की करीब 25 सौ किलोमीटर की यात्रा करने का प्लान बनाया था। जिसको लेकर वह हैदराबाद तक ही पहुंच पाए और उनके साथ लूट हो गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.