Let’s travel together.

तीखे हुए गर्मी के तेवर दो दिन में चल सकती है लू

54

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां मौजूद हैं, लेकिन इनका मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस वजह से वातावरण से नमी कम होने लगी है। तीखी धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 15 अप्रैल तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अरब सागर और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर आ गया है। इसके अतिरिक्त पूर्वी राजस्थान से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन दो मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर असर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से वातावरण से नमी कम होने लगी है। बादल छंटने के कारण तीखी धूप निकल रही है। इसके चलते राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी का दौर 15 अप्रैल तक बना रहने की संभावना है। 15 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से वातावरण में कुछ नमी आ सकती है। इससे बादल छाने के कारण दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं। उधर बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811