Let’s travel together.

कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए वर्षा के आसार नहीं तीखे होने लगे गर्मी के तेवर

81

भोपाल। अलग–अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियां कमजोर पड़ने लगी हैं। इससे वातावरण में नमी की मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगी है। इस वजह से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन का तापमान बढ़ने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नमी रहने से दोपहर के बाद आंशिक बादल तो रहेंगे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला तीन–चार दिन तक बना रहेगा। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धार में 1.9 मिलीमीटर वर्षा हुई। मध्य प्रदेश के शेष जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। प्रदेश में फिलहाल वर्षा के आसार नहीं हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। पाकिस्तान और अरब सागर पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद हैं। महाराष्ट्र से लेकर केरल तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इस ट्रफ लाइन के असर से मिल रही नमी के कारण ही मध्य प्रदेश में कहीं–कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं। हालांकि अलग–अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियां अब कमजोर हो गई हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम धीरे–धीरे साफ होने लगा है। तीखी धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अभी तीन–चार दिन तक दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मंगलवार को तीन–चार जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार जा सकता है। सोमवार को राजगढ़ में दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो मध्य प्रदेश का इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा था। उधर, मंगलवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। साथ ही सोमवार के न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा था, लेकिन रविवार के अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811