बीजापुर। कोरोना मामलों के बढ़ते आंकड़ों के बीच भोपालपटनम ब्लाक के तारलागुड़ा में डेंगू भी पैर पसारने लगा है। यहां पुलिस के आठ जवानों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शनिवार को पांच और रविवार को तीन लोगों की रिपोर्ट आई। सभी मरीज पुलिस के जवान हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले अस्पताल इनकी जांच की गई थी।
गुरुवार को इनके सैंपल जगदलपुर मेडिकल कालेज भेजे गए थे। यहां से इनके डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया। रविवार को बीएमओ राजेन्द्र राय व बीपीएम देवेंद्र नेताम के निर्देश पर टीम गठित कर तारलागुड़ा रवाना किया गया था।
टीम प्रभारी डा. चद्रशेखर ने बताया कि तारलागुड़ा पुलिस कैंप में 76 जवानों का टेस्ट किया गया है। इनमें तीन जवान पाजिटिव मिले हैं। सभी मरीजों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। इससे पहले भी पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में तीन छात्राएं डेंगू पीड़ित हुई थीं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में भर्ती कराया गया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.