Let’s travel together.

KCR ने 5वीं बार नहीं की अगवानी पीएम मोदी ने ऐसे साधा निशाना

56

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को तमिलनाडु और तेलंगाना के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने पहले हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने यहां सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद सभा को संबोधित किया। नीचे पढि़ए संबोधन की बड़ी बातें

फिर पीएम मोदी की अगुवाई को नहीं आए केसीआर

हैदराबाद में अपने पुराने रुख को दोहराते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पीएम मोदी की अगवानी के लिए एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। ना ही उन्होंने पीएम मोदी के साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पिछले 14 महीनों में यह पांचवीं बार है जब मुख्यमंत्री राज्य के बाद के दौरे पर प्रधानमंत्री की अगवानी नहीं की।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान इस बात को लेकर केसीआर पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, केंद्र सरकार तेलंगाना का पूरा विकास करना चाहती है, लेकिन राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा है। पीएम मोदी ने नाम लिए बगैर परिवारवाद पर भी निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा, आज मुझे तेलंगाना के विकास को और गति देने का पुन: सौभाग्य मिला है। आज यहां शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस आस्था, आधुनिकता, टेक्नोलॉजी और टूरिज़म को कनेक्ट करने वाली है।

इस बीच, चेन्नई से मिली जानकारी के मुताबिक, AIADMK के महासचिव के पलानीस्वामी (EPS) और निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए अलग-अलग समय मांगा है। बीजेपी और एआईएडीएमके अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए अपना गठबंधन जारी रखने के लिए तैयार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811