Let’s travel together.

जनभागीदारी समिति ने कॉलेज परिसर को कर दिया हरा भरा..

0 255

 

– कॉलेज परिसर में 150 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के रोपित कर दिए पौधे..

शैक्षणिक गतिविधियों के साथ छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जन जागृत एवं जवाबदेह बनाने के लिए हमें करना होगा प्रयास-सुमन सोनी

विदिशा।बिना पर्यावरण और बिना हरितमय वातावरण के हमारा जीवन रेगिस्तान की भांति सूखा है अगर इस ओर ईमानदारी से प्रयास नहीं किए गए तो सच मानिए बंजर जमीन के साथ हमारा जीवन भी बंजर और अर्थहीन हो जाएगा। उक्त उद्गार शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष सुमन सोनी ने कॉलेज परिसर में आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में कहे। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी का भविष्य सिर्फ किताबी ज्ञान पर नहीं बल्कि जमीनी और प्रैक्टिकल ज्ञान के बिना अधूरा है। हमें अपने जीवन में पर्यावरण को उसी प्रकार से स्वीकार करना होगा जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन और पानी आवश्यक है। गौरतलब है कि शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय में इन दिनों जनभागीदारी समिति के तत्वाधान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है। जिसमें पवित्र कल्पवृक्ष, रुद्राक्ष,अशोका, वाटर पाम, पोस्टल वाटर, फाइकस, मधु कामिनी, गुलमोहर, केशिया तामिया, कनेर सहित विभिन्न प्रजाति के 150 से अधिक बड़े-बड़े वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जनभागीदारी सदस्य एवं मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने भी कहा कि पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों से अच्छी नौकरी तो अवश्य पा सकते हैं लेकिन अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिए सांसे जरूरी है और उसके लिए स्वच्छ और शुद्ध पर्यावरण की बड़ी भूमिका इसलिए हम पौधारोपण करके इस कार्य को निरंतर छात्राओं के बीच करते आएंगे। उसी तारतम्य में आज बड़े पैमाने पर पौधारोपण उसी कड़ी का परिणाम है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में विदिशा का शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय जिसमें साढ़े 6 हजार से ज्यादा छात्राएं अध्ययनरत हैं और इसे प्रदेश में बी ग्रेड हासिल है और इसी माह में 11 अप्रैल को नई दिल्ली से नेक की टीम कॉलेज में आ रही है। वह यहां की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही साथ स्वच्छ वातावरण एवं परिसर का भी अवलोकन करेगी। इसलिए हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि यह महाविद्यालय प्रदेश में ए ग्रेड में आ सके इसके लिए हम सबके स्वच्छता पर्यावरण के लिए भी प्रयास मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम के दौरान जनभागीदारी अध्यक्ष सुमन सोनी प्राचार्य डॉ नीता पांडे सदस्यगण मनोज पांडे अशोक गोयल गोपाल खत्री डॉ ओजस्विनी जौहरी कलेक्ट्रेट के पूर्व अधीक्षक शिवराज सिंह दांगी पूर्व जनपद सीईओ हरिनारायण शर्मा एडवोकेट विमल तारण नरेंद्र सोनी द्वारका प्रसाद खत्री मान सिंह रघुवंशी मुकेश कुशवाह मोहनलाल साहू लालाराम रघुवंशी सोनू सेन सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य मनोज पांडे एवं आभार अशोक गोयल द्वारा व्यक्त किया गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811