Let’s travel together.

फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले 600 से ज्यादा संक्रमित

97

दिल्ली| में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अंदर कोरोना के 600 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत तो 340 लोगों के ठीक होने की जानकारी भी सामने आ रही है। खास बात है कि दिल्ली में पिछले दिन की तुलना में पॉजिटिविटी रेट में कमी देखने को मिली है।

1 दिन में मिले 600 से अधिक मामले

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 16.98 प्रतिशत है। गुरुवार को कोरोना के 606 नए मामले सामने आए। सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार से अधिक हो गई है। 24 घंटे में कोरोना के 340 मरीज ठीक हुए और एक मरीज की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीज की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना नहीं है। मरीज को पहले से कोई अन्य बीमारी थी। मौजूदा समय में कोरोना के 2060 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 117 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 23 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर और नौ मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

बुधवार को भी दिखा था मामलों में उछाल

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 500 से अधिक मामले सामने आए हैं। 10 फीसदी उछाल के साथ संक्रमण दर 26.54 प्रतिशत पहुंच गई है। मतलब साफ है कि बुधवार को 100 की जांच करने पर 26 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

एनसीआर में भी बढ़े रहे हैं केस

बता दें कि दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच बच्चे, 20 युवा और छह बुजुर्ग शामिल हैं। संक्रमितों में 18 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। 10 संक्रमित ठीक हुए हैं। ठीक सक्रिय मरीजों की संख्या 72 से बढ़कर 93 हो गई है। एक मार्च से लेकर अब तक जिले में 215 संक्रमित मिल चुके हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811