Let’s travel together.

महाशिवरात्रि से चमक जाएगा इन 4 राशि वालों का भाग्‍य

0 546

महाशिवरात्रि के बेहद पवित्र दिन से शुरू हो रहा मार्च का महीना 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा. इस महीने उन्‍हें खूब पैसा, तरक्‍की और खुशियां मिलेंगी।

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को बहुत महत्‍वपूर्ण पर्व माना गया है. शिवभक्‍त इस दिन व्रत करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं. इस साल 1 मार्च 2022, मंगलवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. यानी कि मार्च महीने की शुरुआत ही बेहद शुभ दिन से हो रही है. ज्योतिष गणनाओं के अनुसार यह महाशिवरात्रि कुछ राशि वाले लोगों के लिए किस्‍मत बदलने वाली साबित हो सकती है. महाशिवरात्रि के दिन से लेकर पूरे एक महीने तक इन राशि वालों को जमकर लाभ होगा. उन्‍हें पूरे महीने किसी भी तरह की समस्‍याओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.

मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को मार्च 2022 धन- लाभ कराएगा. जॉब-बिजनेस में फायदे के योग बनेंगे. यह महीना आत्‍मविश्‍वास बढ़ाएगा. हर काम में सफलता मिलेगी. पद और मान सम्‍मान मिलेगा. किस्‍मत की मदद से काम न केवल आसानी से पूरे होंगे बल्कि आपके कामों की तारीफ भी होगी. शुभ समाचार मिलेंगे.

कर्क राशि –

कर्क राशि के लोगों को मार्च का महीना नौकरी और व्यापार दोनों के लिए शुभ रहेगा. कारोबार में बड़ा फायदा होगा तो नौकरी करने वालों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. प्रमोशन और वेतनवृद्धि मिलने के पूरे योग हैं. नए काम शुरू करने वालों को भी सफलता मिलेगी. धन लाभ होगा.

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च 2022 का भविष्‍यफल कहता है कि उन्‍हें यह महीनेा हर काम में शुभ फल देगा. नई नौकरी मिल सकती है.  आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. धन लाभ होगा, धन संबंधी समस्‍याएं खत्‍म होंगी. पैसे के साथ-साथ पद और सम्‍मान भी मिलेगा. निवेश करने के लिए अच्‍छा समय है.

मीन राशि-

मीन राशि के जातकों के लिए मार्च 2022 ढेर सारी खुशियां लाएगा. करियर में सफलता मिलेगी. कारोबारियों की बड़ी डील फाइनल हो सकती है. पुराना लेन-देन निपटाने के लिए अच्‍छा समय है. धन लाभ होगा. पैसे आने के नए रास्‍ते बनेंगे. यह महीना आपके लिए लाभकारी साबित होगा. लेन- देन के लिए समय शुभ है. सम्‍मान मिलेगा. कुल मिलाकर यह समय चौतरफा लाभ देने वाला है.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811