Let’s travel together.

कहर मचाने आ रहा है राहु! 4 राशि वाले हो जाएं सावधान, अभी से शुरू कर दें ये काम

0 784

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों को बहुत खतरनाक माना गया है. जैसे- शनि, राहु, केतु. इन ग्रहों की बुरी नजर ही जिंदगी को तबाह करने के लिए काफी है. इसलिए लोग इन ग्रहों में होने वाले बदलावों को लेकर सबसे ज्‍यादा डरते हैं. क्‍योंकि इन परिवर्तनों का लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ता है. एक बार फिर ऐसा ही बड़ा परिवर्तन होने वाला है, जो 4 राशि लग्‍न वालों के लिए अशुभ साबित हो सकता है.

क्रूर ग्रह बदलेंगे राशि

क्रूर और पापी ग्रह माने गए राहु 12 अप्रैल 2022 को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. इसके साथ ही कुछ राशि वालों का बुरा वक्‍त शुरू हो सकता है. लिहाजा इन मुसीबतों और नुकसान से बचने के लिए उन्‍हें अभी से कुछ उपाय कर लेने चाहिए. इसके लिए वे कुंडली में राहु की स्थिति के मुताबिक राहु की शांति के उपाय कर सकते हैं. जैसे- कुत्‍ते को दूध-रोटी खिलाना।

इन राशि वालों के लिए खतरनाक

मेष राशि
मेष लग्‍न में जन्‍मे लोगों के लिए राहु का गोचर अपमानजनक स्थिति पैदा कर सकता है. वे किसी मामले में फंस सकते हैं. इसके अलावा शारीरिक या मानसिक कष्‍ट हो सकता है. बेहतर होगा राहु की शांति के उपाय करें

वृषभ राशि

जिन जातकों का जन्म वृषभ लग्न में हुआ है, उन्‍हें भी राहु का गोचर बुरा फल देगा. उनके खर्चे बढ़ेंगे. परिवार में कोई समस्‍या हो सकती है.सोच-समझकर खर्च करें और संभलकर बोलें।

मकर राशि

मकर लग्‍न में जन्‍मे जातकों के लिए राहु के राशि परिवर्तन के बाद का समय कष्‍टदायी रहेगा. उन्‍हें बिजनेस- जॉब में मुश्किलें आ सकती हैं. माता को कष्‍ट हो सकता है. धैर्य से समय निकालें.

धनु राशि

धनु लग्‍न में जन्‍मे लोगों के लिए राहु का गोचर लव लाइफ में मुश्किलें लाएगा. हो सकता है कुछ लोगों का ब्रेकअप हो जाए. इसके अलावा जोखिम भरा निवेश न करें, वरना नुकसान हो सकता है. परिवार में भी मुश्किलें आ सकती हैं.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811