Let’s travel together.

स्टंट करते हुए घायल हुईं ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस ‘प्रीत’

86

टीवी की हॉट अदाकारा श्रद्धा आर्या अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह फैंस के साथ खुद से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी साझा करती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी बताती हैं। बीते पांच साल से अभिनेत्री टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ का हिस्सा रही हैं। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। वह अक्सर शो के सेट से अपने को-स्टार के साथ मजेदार वीडियोज और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अब उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा कर फैंस को बताया है कि वह घायल हो चुकी हैं, जिसके बाद से फैंस परेशान हैं।

एक्ट्रेस ऐसे हुईं घायल

दरअसल, अभिनेत्री अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं। अब वहां से वापस आने के बाद उन्होंने अपना पैर घायल कर लिया है और फैंस को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें बैंडेज में लिपटा उनका मुड़ा हुआ पैर नजर आ रहा है। अभिनेत्री के पैर में पूरी तरह से पट्टी बंधी हुई है। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, ‘मुझे अपने स्टंट खुद करना पसंद है, जैसे मेरा पैर मरोड़ना।’

फैंस हुए परेशान

अभिनेत्री ने इससे पहले अपने को-स्टार पारस कलनावत द्वारा लाई गईं चॉकलेट और मिठाइयों की तस्वीरें साझा की थीं। अब अभिनेत्री के घायल पैर की तस्वीर देखने के बाद फैंस का कहना है कि उनके को-स्टार अभिनेत्री से मिलने आए होंगे, क्योंकि वह घायल थीं। वहीं, श्रद्धा की चोटिल होने की खबर के बाद से फैंस काफी परेशान हैं और लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

श्रद्धा का वर्क फ्रंट

वहीं, बात करें अभिनेत्री के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह कई टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। ‘कुंडली भाग्य’ से ‘प्रीता’ के रूप में वह घर-घर में फेमस हुईं। वहीं, अब वह करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811