Let’s travel together.

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं स्व.सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित

0 71

 

महिला मोर्चा ने किया शहर की महिला प्रतिभाओं के सुषमा स्वराज अवॉर्ड सम्मान

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

भाजपा महिला मोर्चा जिला गुना द्वारा स्थानीय कॉलेज सभागार में सुषमा स्वराज अवॉर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गुना जिले की 13 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य एवं जिला गुना प्रभारी व्यंजना मिश्रा उपस्थित रही और उन्होंने महिला मोर्चा की बहनों को संबोधित कर कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। उन्होंने अपील की कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें साथ ही उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर दिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक ममता मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य शांति जोगी, जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली मंचासीन रहे। कार्यक्रम को मंचासीन अतिथियों द्वारा संबोधित कर सुषमा स्वराज के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को आगे बड़कर देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश से सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की हे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत ने किया और उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इन्हें किया गया सम्मानित

शहर की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जिसमे डॉक्टर स्वेता अरोरा, मधुलिका व्यास, आभा सक्सेना, एकता सक्सेना, उप निरीक्षक प्रियंका तिवारी, सपना शाहू, अर्चना अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, एडवोकेट किरण तोमर, प्रीति गुप्ता, रानी मोहना, प्रतिज्ञा सिसोदिया, पिंकी शर्मा शामिल रही। महिला मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी संध्या श्रीवास्तव ने बताया की कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री संगीता अग्रवाल ने किया व आभार कार्यक्रम प्रभारी रश्मि सुखद ने किया इस मौके पर जिला महामंत्री कृति शर्मा सहित जिले के समस्त 17 मंडल से मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, एवं पार्टी कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811