Let’s travel together.

इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे पर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने साझा किया शानदार वीडियो

101

ट्रांसजेंडर समुदाय को हमारे समाज में कभी सम्मानजनक स्थान हासिल नहीं हुआ। सामान्यता यह समुदाय ताली बजाकर और बधाई देकर मिली राशि से अपना गुजारा करता है। लेकिन अब धारणा टूट रही हैं। वक्त बदल रहा है। कई क्षेत्रों में इस समुदाय के लोगों ने सफलता का परचम लहराया है। अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर डे पर सेलिब्रिटी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री एक ट्रांसजेंडर गौरी के साथ दिख रही हैं। और दुनिया को अधिक समावेशी होने के लिए संदेश देती नजर आ रही हैं।

सुष्मिता का यह ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें एक ट्रांसजेंडर ताली बजाते हुए सवाल खड़े करती हैं कि ताली क्यों बजती है? क्या पैसे मांगने के लिए? अपना गुस्सा निकालने के लिए या घुटन छिपाने के लिए? जिस पर वीडियो में सुष्मिता की एंट्री होती है और वह बड़े ही यूनिक अंदाज में इन सवालों का जवाब देती हैं।

सुष्मिता कहती हैं कि ताली बजती है हौसला बढ़ाने लिए, नई पहचान दिलाने के लिए, आसमान हिलाने के लिए और दिल से दिल को मिलाने के लिए। इस तरह सुष्मिता दिल छू लेने वाली कई बातें करते हुए ट्रांसजेंडर समाज के ताली बजाने का मतलब समझाते नजर आती हैं। अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर डे पर सुष्मिता का यह वीडियो ट्रांसजेंडर समाज के लिए एक शानदार गिफ्ट है।

बता दें कि सुष्मिता सेन की अपकमिंग मूवी ताली इसी समुदाय के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक एक्टिविस्ट गौरी शिंदे का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म को रवि जाधव डायरेक्ट कर रहे हैं। जाधव मराठी सिनेमा में एक जाना माना नाम हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811