Let’s travel together.

पुलिस को एक बार फिर चकमा देकर भाग निकला अमृतपाल

106

भगोड़े अमृतपाल के जालंधर पहुंचने के बाद दोबारा फरार होने के मामले में कुछ और जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार की रात को जिस समय पुलिस अमृतपाल को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, उस समय एक ऐसा मौका भी आया जब अमृतपाल पुलिस के करीब से निकल गया।

पुलिस के एक डीएसपी के साथ अमृतपाल की नजरें भी मिलीं और इस अधिकारी ने उसे रोकने के लिए भी कहा, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। जालंधर से हरियाणा और दिल्ली होते हुए उत्तराखंड तक पहुंचा अमृतपाल सख्ती के कारण सोमवार को ही जालंधर लौट आया था। वह उत्तराखंड से जत्थेदार मोहन सिंह की स्कार्पियो से जालंधर पहुंचा था।

उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक फैला भगोड़े का जाल

बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह चार-पांच दिन से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और पीलीभीत बेल्ट में छिपा हुआ था। यही नहीं,नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बॉर्डर पर सख्ती के कारण वह पंजाब लौट आया है। आशंका है कि अब वह पाकिस्तान जाने की फिराक में है। जालंधर में पकड़ी गई उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के नंबर की गाड़ी छह माह से पीलीभीत के पूरनपुर के सेवादार के पास थी। अमरिया पीलीभीत में हुई पूछताछ में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

जालंधर में पकड़ी गई गाड़ी के मालिक बढ़ापुर गुरुद्वारा के जत्थेदार मोहन सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड से खरीदी गई गाड़ी छह महीने पहले पूरनपुर के सेवादार जोगा सिंह को दे दी थी। अब उसका उपयोग किसने और किस उद्देश्य से किया, यह जत्थेदार जोगा सिंह ही बता सकता है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दो संदिग्धों को उठाया है, जिन्हें पंजाब ले जाकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर नंबर की गाड़ी के संबंध में पुलिस और एजेंसियां पता लगा रही हैं। पीलीभीत पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

तरनतारन में अमृतपाल को पकड़ने की थी तैयारी

तरनतारन। भगोड़े अमृतपाल सिंह के तरनतारन जिले में होने की चर्चाएं रहीं। संदेह जताया गया कि वह किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए खेमकरण क्षेत्र में गया है। एहतियातन पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई, परंतु पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।

दरअसल, खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाला के करीबी रहे एक परिवार के यहां विवाह समागम 29, 30 मार्च को था। पुलिस को संदेह था कि अलगाववादी अमृतपाल इस विवाह समागम में पहुंच सकता है। पुलिस का सख्त पहरा रहा लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं लग पाई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811