Let’s travel together.

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस उतरी सड़कों पर, जमकर की नारेबाजी

0 83

 

– कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शिवपुरी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर रैली निकालते हुए यहां पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस नारेबाजी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है, यह लोकतंत्र की हत्या है और लोगों की आवाज दवाई जा रही है। शिवपुरी के माधव चौक चौराहे से कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और रैली निकालकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, करैरा विधायक प्रागी लाल जाटव, कॉन्ग्रेस नेता और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एपीएस चौहान, प्रदेश सचिव रामकुमार यादव, पूर्व विधायक गणेश गौतम, हरीवल्लभ शुक्ला, आलोक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

पुलिस ने नहीं जाने दिया कलेक्ट्रेट कार्यालय-

कांग्रेस कार्यकर्ता जब प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर के ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर कार्यालय जा रहे थे तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कोर्ट रोड पर नगरपालिका कार्यालय के नजदीक बैरिकेड लगा दिए गए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय नहीं जाने दिया गया। यहां पर बैरिकेड लगाते हुए कोतवाली टीआई अमित सिंह भदोरिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया और कहा कि ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम और तहसीलदार यही मौजूद रहेंगे, इसलिए आप ज्ञापन यहीं पर दे दीजिए।

लोगों की आवाज दवाई जा रही है- विजय सिंह चौहान

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वर्तमान में देश में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोगों की आवाज दवाई जा रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है भाजपा ने षड्यंत्र रचते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य को रद्द कर दी और जानबूझकर ऐसा खेल खेला गया कि उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस मसले पर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन के माध्यम से राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने और देश मे लोकतंत्र बचाने की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811