Let’s travel together.

राहुल गांधी को न्यायलय के आदेश का सम्मान करना चाहिए : केशव प्रसाद मौर्य

61

लखनऊ । मानहानि मामले में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई है। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी सजा सुनाई जा सकती है, पहले भी सुनाई गई है। राहुल गांधी पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्हें सजा सुनाई गई है। न्यायलय के द्वारा जो भी आदेश दिया गया है, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी को भी फैसले का सम्मान करना चाहिए।
अखिलेश से डर पर डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि मुझे किसी से डर नहीं है। अखिलेश के सारस को लेकर दिए बयान पर मौर्य ने कहा कि मुझे लगता अखिलेश तनाव में हैं, वहां सत्ता के बिना बेचैन है। वहां अपना सर्वोच्च 2022 में प्राप्त कर चुके है। अभी सत्ता उनके आसपास मुझे लगता है। कभी नहीं राजनितिक दृष्टि से सपा पार्टी और सैफई परिवार की सत्ता अभी शताब्दी में आने की संभावना नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मौर्य ने कहा कि विपक्ष को खत्म करने की जरूरत नहीं है, जो अच्छा काम नहीं करेगा। जनता उस खुद खत्म कर देगी।
इसके पहले उपमुख्यमंत्री मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में उनके प्रति जहर भरा है और वह उनकी हत्या भी करा सकते हैं। मौर्य ने कहा, मैं यह मानता हूं कि उनके मन के अंदर मेरे प्रति बहुत जहर भरा हुआ है। मैं कभी भी अखिलेश जी को अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के अलावा उनके प्रति कोई और शब्द प्रयोग नहीं करता लेकिन उनकी जो भावना है, पता नहीं किनसे-किनसे मिली भगत करके उनका बस चले , तब मेरी हत्या करवा दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |     प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने सुना समझा     |     देर रात चना-गेहूं की खड़ी फसल कई एकड़ जली, किसानों ने फैक्ट्रियों पर लगाए गंभीर आरोप     |     आर्थिक स्थिरता के साथ विकास को आधार देता बजट     |     वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल व वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूक     |     विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811