Let’s travel together.

सिंधी समाज ने झूलेलाल जयंती पर शहर में निकाली शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा कर स्वागत

0 250

 

श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा पर बरसाए फूल, दी जयंती की शुभकामनाएं

सी एल गौर रायसेन

चैती चांद के शुभ अवसर पर बुधवार को रायसेन की सिंधी समाज द्वारा मुखर्जी नगर स्थित गुरुद्वारे से संत झूलेलाल की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जो मुखर्जी नगर गेट होते हुए सागर मार्ग सागर भोपाल तिराहा होते महामाया चौक के अलावा बाजार में

शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया शोभायात्रा में सिंधी समाज के महिलाएं पुरुष बच्चे उत्साह के साथ संत झूलेलाल जी के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे, शोभा यात्रा सांची मार्ग होकर रामलीला मैदान से वापस सागर रोड होते हुए मुखर्जी नगर स्थित गुरुद्वारे पर समाप्त हुई ।

शोभायात्रा में शहर के सभी सिंधी समाज के नागरिक मौजूद रहे। महामाया चौक के सामने शोभायात्रा का श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी, शिवराज सिंह कुशवाह, बबलू ठाकुर, सीएल गौर, बृज बिहारी मिश्रा, संजीव शर्मा, सूर्या राठौर, निमित्त चतुर्वेदी, मोनू शर्मा, अरविंद पाठक, राजेंद्र राठौर, सुरेश साहू रवि सेन विनोद प्रजापति, दुष्यंत रिछारिया, सनी खत्री कम्मू सेन, बबलू यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811