Let’s travel together.

ग‍िरावट के बाद सोना फ‍िर हुआ महंगा, लगाई जबरदस्‍त छलांग

72

सोने और चांदी की कीमत कहां जाकर रुकेगी, इस बारे में कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगा. प‍िछले कुछ द‍िन से सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को म‍िल रहा है. फरवरी और मार्च के महीने में ही सोने ने र‍िकॉर्ड ग‍िरावट और तेजी दोनों का मुंह देखा है. हाल ही में सोने ने 60,000 रुपये के लेवल को पार क‍िया था. लेक‍िन अब फ‍िर से इसमें ग‍िरावट देखी जा रही है. मार्केट एक्‍सपर्ट का कहना है क‍ि आने वाले समय में सोना 65,000 रुपये का र‍िकॉर्ड बना सकता है.

सोने और चांदी दोनों में ही उठा-पटक का दौर

फरवरी के अंत में सोना ग‍िरकर 55,000 रुपये के करीब आ गया था. लेक‍िन अब फ‍िर बढ़कर 59,000 के करीब चल रहा है. यानी तीन हफ्ते से भी कम समय में सोने ने 5,000 रुपये के दायरे में कारोबार क‍िया है. इसी तरह 71,000 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचने वाली चांदी 61,000 रुपये पर आ गई थी. प‍िछले कुछ द‍िन से इसमें तेजी देखी जाने के बाद फ‍िर से नरमी का माहौल चल रहा है. दुन‍ियाभर के बाजार में मंदी के बीच सोने और चांदी दोनों में ही उठा-पटक का दौर बना हुआ है.

MCX पर दोनों धातुओं में तेजी

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने और चांदी दोनों के ही रेट में तेजी देखने को म‍िली. गुरुवार सुबह सोना 464 रुपये की तेजी के साथ 59220 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर ट्रेड करता देखा गया. इसी तरह चांदी भी 457 रुपये चढ़कर 69766 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के लेवल पर ट्रेड कर रही है. इससे पहले बुधवार को सोना 58756 रुपये पर और चांदी 69309 रुपये के स्‍तर पर बंद हुई थी.

सर्राफा बाजार में चांदी टूटी, सोना चढ़ा

सर्राफा बाजार की कीमतें हर द‍िन इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से दोपहर 12 बजे जारी की जाती हैं. एक द‍िन पहले बुधवार शाम के समय 24 कैरेट गोल्‍ड मामूली तेजी के साथ 58637 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया. वहीं, चांदी ग‍िरकर 68221 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई. बुधवार को 23 कैरेट वाला सोना 58402 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 53712 रुपये और 20 कैरेट वाला सोना 43978 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811