Let’s travel together.

ब्रिटेन में फरवरी में मुद्रास्फीति की दर 10.4 प्रतिशत हुई 

92

लंदन । ब्रिटेन में चार माह में पहली बार फरवरी में मुद्रास्फीति की दर बढ़ी है, इससे विश्लेषक हैरान हैं। इससे बैंक ऑफ इंग्लैंड पर भी ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। बैंक गुरुवार को होने वाली बैठक में इस बारे में कोई फैसला ले सकता है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय की ओर से बताया गया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक फरवरी में बढ़कर 10.4 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो इसके पिछले महीने 10.1 प्रतिशत था। मुद्रास्फीति बैंक ऑफ इंग्लैंड के दो प्रतिशत के लक्ष्य से पांच गुना से भी अधिक बनी हुई है। हालांकि अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि साल के अंत तक कीमतों में तेज गिरावट होगी। बैंक दिसंबर 2021 से लगातार दस बार दरों में वृद्धि कर चुका है जो अब चार प्रतिशत पर पहुंच गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुईं प्रतियोगिताएं, बच्चों ने बनाए पर्यटन स्थलों के चित्र     |     प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण में ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर     |     नगर परिषद बरेली ने चलाया विशेष सफाई अभियान, डिवाइडरों पर लगे पेड़ों की कराई छंटाई     |     शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बरेली में अनियमितताओं को लेकर स्टाफ असंतुष्ट दिए आबेदन     |     भोपाल में आचार्य श्री समयसागर महाराज के दर्शन किए डॉ. मोहन भागवत ने      |     छत्तीसगढ़ के प्राचीन 36 गढ़ों में से एक ‘कुंवरगढ़’ का वैभव लौटा, कैबिनेट की मुहर के बाद पूरे धरसींवा क्षेत्र में दीवाली जैसा जश्न     |     विवेक, आत्मशुद्धि और अहिंसा से प्रशस्त होता है आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग : मुनि श्री प्रमाणसागर     |     बीजेपी में आने के बाद गोपाल ने उनसे वोट चुराने का तरीका सीख लिया था- सज्जनसिंह वर्मा     |     ग्राम पटी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की दी जानकारी     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जिला स्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर देवनगर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811