Let’s travel together.

पूर्व राजस्व मंत्री और वर्तमान विधायक करण सिंह वर्मा नहीं कर पाए अपना वादा पूरा

0 93

 

ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित विधायक एवं पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिला मुख्यालय से करीबन 21 किलोमीटर दूर गांव जमुनिया हटेसिंह के ग्रामीण आज भी पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों को आज भी नहीं मिल पा रही मूलभूत सुविधाएं मामला इछावर क्षेत्र के वर्तमान विधायक एवं पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के ग्रह ग्राम जमुनिया हटेसिंह का है साथ ही यह खबर विकास यात्रा की पोल खोलती नजर आ रही है ।

इछावर विधायक करण सिंह वर्मा ने इछावर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जहां उनको विकास यात्रा में कई बार ग्रामीणों का सामना हुआ और ग्रामीणों ने उन्हें कई बार खरी-खोटी भी सुनाई और ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बारे में विधायक को अवगत कराया जब पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के ग्रह ग्राम जमुनीया हटेसिंह में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं तो विधानसभा क्षेत्र इछावर के अन्य गांव में क्या स्थिति होगी आप इस खबर से अंदाजा लगा सकते हैं क्योंकि उनके ही गांव में ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से नल जल योजना का काम गांव में चला लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ ग्रामीणों को आज भी नहीं मिल पा रहा पर्याप्त पानी, साथ ही सड़कों पर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है नहीं है नाली की कोई सुविधाएं सड़कों पर बहता है नालियों का पानी कई स्थानों पर सड़कें हो रही जर्जर ,ग्राम जमोनिया हटेसिंह में नल जल योजना के इस गंभीर कार्य को लेकर सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा की आप के माध्यम से कार्य की जानकारी प्राप्त हुई जल्द टीम भेजकर हो रहे कार्य का निरीक्षण करवाते हैं और रुके हुए कार्य को ठेकेदार से जल्द पूर्ण करवाते हैं

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811