Let’s travel together.

पेयजल में इल्लियां निकलने का मामला,खबर का हुआ जोरदार असर

0 151

 

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

पृथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न द्रष्टा डॉ खूबचन्द बघेल की जन्मभूमि से लगे गौरव ग्राम पंचायत कुरूद (सिलयारी) में पानी टँकी से होने वाली पेयजल आपूर्ति में पानी के साथ लाल काली इल्लियों के निकलने की खबर का जोरदार असर देखने को मिला है खबर के बाद पीएचई विभाग की टीम ने पूरी पाइप लाइन की जांच की वाल्व के आसपास साफ सफाई के साथ ही पानी टँकी की अन्दर से भी साफ सफाई कराई है।
पीएचई के उपयंत्री मिलन रंगीला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जब भी उन्हें कभी ऐंसी जानकारी मिलती है वह त्वरित जांच कराकर जो भी कार्य निकलता है कराते हैं सिलयारी में निर्मित पानी टँकी को भी उन्होंने सोमवार को टीम को टँकी के अंदर उतारकर अन्दर से पूरी साफ सफाई कराई है इसके साथ ही जो वाल्व है उसके आसपास साफ सफाई कराकर वाल्व लीकेज था उसे दुरुस्त कराया पाइप लाइन लीकेज होने से अक्सर ऐंसी समस्या उतपन्न होती है ग्राम पंचायत और पीएचई दोनो का दायित्व यही है कि ग्रामीणो को स्वच्छ पेयजल उप्लब्ध हो पीएचई को पेयजल में कीड़े आने की जानकारी जैसे ही मिली हमने त्वरित जांच कराकर कार्य किया है यदि इसके बाद भी कभी समस्या आती है तो उन्होंने ग्रामीणो से अपील की है कि वह पीएचई विभाग को तुंरन्त सूचना दें।

ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करा चुके थे ग्रामीण
अखरापारा कुरूद के ग्रामीणो का कहना था कि उन्होंने ग्राम पंचायत को इस बाबत कईं बार सूचना दी थी वार्ड पंच ने का भी यही कहना था कि हर बैठक में वह इस समस्या को लेकर पंचायत को अवगत कराई थी बाबजूद इसके ये समस्या लंबे समय से ज़स् की तस थी तब ग्रामीणो ने इस प्रतिनिधि को अवगत कराया और ग्रामीणो की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, सर धड से हुआ अलग     |     निजी गैस कंपनियों की बल्ले बल्ले     |     भोपाल के होशंगाबाद रोड की हालत खराब,एप्रोच रोड पर हुए बड़े बड़े गड्ढे     |     हरदा में सीएम :: मछली पालन से आय बढ़ाने का बड़ा प्लान     |     आकाशवाणी इंदौर द्वारा “लोकरंग उत्सव” का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन संपन्न     |     रंग, परंपरा और उमंग का संगम-गणगौर मेले में दिखी महिलाओं की सशक्त भागीदारी     |     आईडीबीआई बैंक का कांग्रेसियों ने किया घेराव     |     अवैध प्लाटिंग में हो रहा था बोर खनन ओर पहुंच गए तहसीलदार     |     बाइक कार को टक्कर मारते मकान से टकराया ट्रेलर वाहन दो घायल बड़ा हादसा टला     |     लोकल औद्योगिक परिवहनकर्ता वाहन चालकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811