Let’s travel together.

फरार शूटर गुलाम के मकान-दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

79

प्रयागराज में शूटर गुलाम की संपत्ति को स्थानीय प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है। वह उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। शूटर गुलाम पर पांच लाख का इनाम है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उमेश की हत्या के बाद से फरार चल रहे शूटर गुलाम के घर पर बुलडोजर चल रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) यह कार्रवाई कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, शूटर गुलाम मोहम्मद का अवैध मकान और दुकान 335 वर्ग मीटर में बनी है। अवैध मकान और दुकान को गिराने के लिए पीडीए के दो बुलडोजर लगे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोगों की भीड़ भी जुटी है।

आपको बता दें कि उमेश हत्याकांड के बाद से फरार शूटर गुलाम पर पांच लाख का इनाम है। गुलाम भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष राहिल हसन का भाई है। इसका घर शिवकुटी थाना इलाके के तेलियरगंज में है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक अहमद के खास शूटरों में से एक गुलाम की तलाश की जा रही है। बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या 24 फरवरी को की गई थी। हत्याकांड के बाद पुलिस संग पीडीए ने माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811