Let’s travel together.

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का खेतों पर जाकर किया मुआयना

0 79

गृहमंत्री ने तसल्ली देते हुए कहा मैं हूँ ना, नुकसान का मिलेगा मुआवजा

 देवेन्द्र कुमार जैन  भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के बसई क्षेत्र में जाकर ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का मौका-मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त फसलों का हरसंभव मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करेंगे। डॉ. मिश्रा को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हुई फसलों से हुई पीड़ा से अवगत कराया।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि संकट के समय में सरकार किसान भाइयों के साथ है। उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्षतिग्रस्त फसलों के नुकसान पर राहत राशि सरकार द्वारा दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि में बसई क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपुरा, जगतपुर, नयाखेड़ा, सतलौन इत्यादि गाँव में गेहूँ एवं सरसों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कलेक्टर एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त फसलों का तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।


विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण
मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को दतिया के ग्राम अगौरा में विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम के वरिष्ठजनों को शॉल-श्रीफल और पुष्पाहारों से सम्मान किया। डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों को सरकार की लोक कल्याकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811