Let’s travel together.

दिल्ली में पांच दिन तक हल्की बारिश के आसार

72

दिल्ली में गुरुवार शाम तेज हवा चलने से मौसम में बदलाव महसूस किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से पांच दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

22 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों के चेहरे पर चिंता
सोहना कस्बे के आसपास हुई सुबह बरसात से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे सुबह सात बजे सोहना के साथ लगते इलाके में कहीं तेज बौछारें तो कहीं बूंदाबांदी से किसान परेशान दिखाई दिए। किसान भोलाराम, सतीश हिलालपुर, मनोज मामला आदि ने बताया कि इन दिनों सरसों की फसल कट रही है। अनाज मंडी में भी किसान ले जा रहा है। बरसात से चिंता बढ़ गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811