हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
केद्रीय भैरवगढ़ जेल और इससे जुड़ी उपजेलों के कर्मचारियों के साथ लगभग10- 12 करोड़ रुपए से अधिक के गबन के मामले में एफ आई आर दर्ज करवाई गई है ।
जिला अतिरिक्त कोषालय अधिकारी एस. भामर ने भैरवगढ़ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेल में अनियमितता और फर्जी भुगतान के संदर्भ में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में पदस्थ कर्मचारी रिपुदमन सिंह को आरोपी बनाया है। इस मामले के संज्ञान में आते ही कलेक्टर उज्जैन ने वरिष्ठ क्षेत्राधिकार को अवगत करवाया।
जेल के मुख्य प्रहरी एसके चतुर्वेदी के जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) से 12 लाख रुपए और प्रहरी उषा कौशल के जीपीएफ के 10 लाख रुपए निकाल लिए ।ऐसे और भी कर्मचारी हैं, जिन्हें पता ही नहीं चला और उनके आवेदन के बिना ही उनका फंड दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गया। इस मामले में भोपाल से एक जांच दल उज्जैन पहुंच रहा है जो 48 घंटों में पूरे मामले की जांच कर प्रतिवेदन देगा।