Let’s travel together.

देहरी गांव पहुँचे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती,दिन भर की शूटिंग

0 623

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे 18स्थित देहरी गांव पर स्थित ढाबे पर गुरुवार को फिल्म की शूटिंग की गई। जिसमें किरदार निभा रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर कुछ दृश्य फिल्माए गए। सुबह से शाम तक देहरी में लाइट, एक्शन, कैमरा की आवाज गूंजती रही। सुबह फिल्म यूनिट के लगभग 150 लोग पहुंचे। फिल्म के मुख्य किरदार मिथुन के कुर्ता पजामा पहने हुए ढाबे पर खाने के सीन फिल्माए गए। इस दौरान ढाबे के बाहर ट्रॉली में बोरे भी भरे हुए रखे थे। उनकी वेशभूषा देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि फिल्म में वह किसान का रोल अदा कर रहे हैं। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शूटिंग देखने पहुंचे और मिथुन चक्रवर्ती की एक झलक पाने के लिए घंटों टकटकी लगाए डटे रहे। हालांकि अभिनेता के आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी। वहीं शूटिंग स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। भोपाल के आसपास गांव में 2 महीने तक मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म की शूटिंग चलेगी। शूटिंग के दौरान भोपाल विदिशा हाईवे पर कई देर तक जाम की स्थिति बनी रही उल्लेखनीय है कि वॉलीवुड को रायसेन जिले की कई लोकेशन पसंद आई हैं, जिससे यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। कुछ समय पहले ही अभिषेक बच्चन ने सलामतपुर स्टेशन पर शूटिंग की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811