Let’s travel together.

मुंबई में गैस गीजर लीक होने से बाथरूम में पति-पत्नी की मौत

97

मुंबई। मुंबई में गीजर का गैस लीक होने से एक नव विवाहित दंपति की मौत होने की खबर है. घटना घाटकोपर के कुकरेजा टॉवर में होली के दिन का है. पड़ोसियों द्वारा सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और फिर उनके परिजनों को सौंप दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृत दंपति की पहचान दीपक शाह (40) और उनकी पत्नी टीना शाह (35) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक यह दंपति कुकरेजा टॉवर में किराए का फ्लैट लेकर रह रहे थे. होली के दिन दोपहर बाद इनके एक रिश्तेदार जो इसी टॉवर में रहते हैं, वह मिलने के लिए आए, लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खुलवाया तो अंदर पति पत्नी दोनों बेहोश पड़े थे. दंपत्ति को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. पड़ोसियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दंपति ने थोड़ी देर पहले ही सबके साथ होली खेली और नहाने के लिए अंदर गए. इस दौरान इन्होंने पानी गर्म करने के लिए गीजर चला दिया. संयोग से गीजर में से गैस की लीकेज होने लगी. इसकी वजह से बाथरूम में ही दोनों इस गैस की चपेट में आ गए और दम घुटने से इसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गीजर गैस के लीकेज का है, लेकिन वास्तविक कारणों की पड़ताल के लिए दोनों शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच रिपोर्ट देखने के बाद इस संबंध में कुछ भी कहा जा सकता है. फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811