Let’s travel together.

डबल इंजन की सरकार से उप्र के विकास का पहिया और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा- प्रहलाद भारती

0 89

– यूपी में भाजपा के प्रचार में जुटे मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती

– उप्र के भर्थना विधानसभा के कई गांव में किया प्रचार

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के भाजपा नेता इस समय उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए नींव तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती भी अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की भर्थना विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।


इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ वह सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। प्रहलाद भारती ने उत्तरप्रदेश के इटावा जिले की भर्थना विधानसभा के ग्राम बराहार, गजनीयापुर, चंदनपुर, सिंगुआ, काटमहु, रौरा ,तिलहानी, बहाधपुर , सराय चौंरी आदि ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया। यहां पर भाजपा प्रत्याशी ड्रॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की पुरजोर अपील की। दौरे में विधानसभा चुनाव प्रभारी विष्णु भदौरिया, शिवपुरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल , भाजपा वरिष्ठ नेता राजू तोमर आदि उपस्थित रहे। इस जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा को जिताने की अपील जनता से की जा रही है। अपने जनसंपर्क अभियान के तहत मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने जनता से अपील की कि डबल इंजन की सरकार को जनता चुने क्योंकि केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी की पीएम मोदी जी की सरकार है और विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए दोबारा से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार फिर से चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से उप्र के विकास का पहिया और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811