Let’s travel together.

सांकरा सिलतरा में फिर सक्रिय हुए चोर, सीसीटीवी में कैद

0 235

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
जिला पुलिस द्वारा अपराधियो के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ओर कुछ माह पूर्व फेक्ट्री श्रमिक से चाकू अड़ाकर मोबाइल व नगदी लूट के मामले में क्राइम ब्रांच की कार्यवाही के बाद से शांत बैठे चोरा एक बार फिर सांकरा सिलतरा में सक्रियता दिखाने लगे हैं कुछ दिन पूर्व सांकरा में हाइवे किनारे स्थित महामाया मन्दिर में चोरी के बाद अब मकानों की छतों पर चढ़कर घरों के आंगन में घुसते हुए तीन चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं ।


सीसीटीवी में कैद तीनो चोरा बड़ी बेफिक्री के साथ छत पर बैठकर पहले इधर उधर के मकानों तरफ नजर दौड़ाते नजर आ रहे हैं एक चोरा चड्डा पहने हुए है यह चोरा ओधोगिक क्षेत्र से लगे ग्राम सांकरा में अटल चौक के रंगमंच के चबूतरे से मकानों की छतों तक पहुचे ऐंसा माना जा रहा है जिस तरह यह तीनों चोरा एक मकान के आंगन में उतर रहे हैं ठीक उसी तरह महामाया मन्दिर में भी पीछे से ऊपर छड़कर तिजोरी तोड़कर चोरी की घटना कुछ दिन पूर्व हुई है इससे मन्दिर चोरी में इन्ही चोरा का हाथ लग रहा है


सांकरा के व्यापार को कर चुके चौपट
पूर्व में ओधोगिक इकाइयों से सांकरा में साग सब्जी राशन व अन्य सामान लेने आने वाले ओधोगिक श्रमिको एवं कर्मचारियों के आने से सांकरा के व्यापारियों का व्यापार भी बेहतरीन चलता था लेकिन कुछ साल पहले सांकरा आने वाले फेक्ट्री श्रमिको व कर्मचारियों के साथ आते जाते समय रास्ते मे दिन दहाड़े व रात्रि में मोबाइल नगदी के लूटपाट की घटनाओ के बाद धीरे धीरे सांकरा का व्यापार भी घटने लगा करीब छह सात माह पूर्व दो व्यपारियो के प्रयास से एक ओधोगिक श्रमिक के साथ मोबाइल नगदी की लूट के मामले में क्राइम ब्रांच व पुलिस ने जब सख्त कार्यवाही की तब कहीं जाकर लूटपाट व चोरी की घटनाओं पर कुछ अंकुश लगा काफी समय से शांत बैठे चोरा के सीसीटीवी में कैद होने के बाद चोरों की सक्रियता बढ़ने को देख स्थानीय व्यापारी रहवासी भी चिंतित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811