Let’s travel together.

शादियों के समय बसों में बैठकर बसों में रखे बैग या अटैची से गहने चुराते थे, संदिग्ध गिरफ्तार  

97

बाड़मेर। बाड़मेर पुलिस ने हिसार जिले की हांसी नगर में एक ऐसी गैंग का खुलासा किया है जो शादियों के समय बसों में बैठकर बसों में रखे बैग या अटैची से गहने चुरा कर भाग जाते थे। मनोहर सिंह ने 23 फरवरी को केस दर्ज करवाया था कि, उसने बस में अपनी अटैची रखी थी और जब गांव पहुंचकर उसने अटैची खोली तो अटैची से नगदी और गहने गायब थे। एसपी ने इस मामले में एक टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

इस संदिग्ध से जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि वह एक संगठित गैंग के रूप में काम करता है और उनका प्रमुख व्यवसाय भीड़भाड़ वाली बसों में चोरी करना है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर बीता हिसार को गिरफ्तार किया है। जहां से उसे न्यायालय में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इस गैंग का वारदात को अंजाम देने का एक विशेष तरीका होता है। यह सादियों के सीजन में इक्कठे होकर इस फिराक में रहते हैं कि कौन व्यक्ति अपने साथ बैग या अटैची लाया है। उसके साथ बस में चढ़ जाते हैं वहीं गैंग के बाकी तीन-चार लोग उस व्यक्ति को बातों में उलझा कर रखते हैं और एक बैग या अटैची से कीमती गहने और नगदी पार कर आगे की स्टेशन पर उतर जाते हैं ताकी उस पर किसी को शक भी न हो।

यह लूटेरी गैंग 700 किलोमीटर दूर से आकर वारदात को अंजाम देते थे ताकि शक न हो। इन्होंने अब तक हरियाणा के हांसी, हिसार के अलावा बाड़मेर, जैसलमेर सहित अन्य कई जिलों में इस तरीके की वारदात को अंजाम दिया है। इस तरह किसी को भी इनके ऊपर शक नहीं होता और लगातार कुछ चोरियां करने के बाद यह वह इलाका छोड़कर दूसरे इलाके में जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे ताकि पकड़ में नहीं आएं। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि, यह ऐसे इलाके से आते हैं जहां पर कुख्यात बदमाश रहते हैं और वहां पर पुलिस का पहुंचना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में इस गैंग ने कई इस तरीके की वारदातों को अंजाम दिया है जिसकी पूछताछ में अब पुलिस जुटी हुई है। कई मामले खुलने की पूरी संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811