हनुमानगढ़ । राजस्थान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसानों के नाम पर बड़े-बड़े नारे दिए गए, बड़ी-बड़ी बातें की गईं, लेकिन किसान के लिए जमीन पर परिवर्तन लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ 20 लाख किसानों के मामले को सेटल किया। राजस्थान में सिख समाज द्वारा आयोजित किसान संगत अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आज किसान सम्मान निधि से 11 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हैं और उसमें से भी 77 लाख किसान राजस्थान से हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे सिख गुरुओं ने, हमारे सिख भाइयों ने जितना काम देश के लिए किया है, देश की रक्षा के लिए किया है उसे देश कदापि नहीं भुला सकता। सिखों के साथ भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक दलों ने केवल राजनीति की है। आज आप अपना सामान अपने खेत से ई-नाम के माध्यम से कहीं भी बेच सकते हैं। मैं अपने किसान भाइयों से आग्रह करूंगा कि पुरानी व्यवस्थाओं में विश्वास मत करो, कम्यूटर का जमाना है और आज आपको अपने कंप्यूटर से पता चल जाएगा कि कहां आपको आपकी फसल का बेहतर दाम कहां मिलेगा।
जेपी नड्डा ने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि किसान को भी पेंशन मिलेगी। आज मैं चाहूंगा कि हमारे ज्यादा से ज्यादा किसान किसान मानधन योजना से जुड़ें और लाभ उठाएं। यहां आदमी के स्वास्थ्य की चिंता नहीं होती थी मिट्टी की हेल्थ की क्या चिंता होगी, लेकिन ये काम भी किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यूरिया का कहीं अन्य इस्तेमाल नहीं हो, उसकी कालाबाजारी नहीं हो, इसके लिए नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध कराई है। अब किसानों को आसानी से यूरिया उपलब्ध हो रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.