Let’s travel together.

मुख्यमंत्री चौहान ने की विधानसभा के बजट-सत्र की तैयारियों की समीक्षा

70

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विधानसभा में विभिन्न विभागों की ओर से दिए जाने वाले उत्तर स्पष्ट और तथ्यपरक हों। सभी विभाग अपने से संबंधित जानकारियाँ समय रहते संसदीय कार्य विभाग को उपलब्ध कराएँ। बजट-सत्र के दौरान अधिकारी मुख्यालय पर ही रहें। राज्य शासन द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाला बजट आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को आगे बढ़ाने वाला बजट होगा। बजट में विभिन्न विभागों के लिए किए जा रहे प्रावधानों के संबंध में विभागीय मंत्रीगण बजट प्रस्तुत होने के बाद प्रदेशवासियों से इन प्रावधानों के संबंध में सार्थक संवाद भी करें।

मुख्यमंत्री  चौहान राजकीय विमानतल पर विधानसभा बजट-सत्र की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य  विनोद कुमार, प्रमुख सचिव विधानसभा  अवधेश प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  मनीष रस्तोगी और प्रमुख सचिव जनसंपर्क  राघवेन्द्र सिंह उपस्थित थे। सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

जानकारी दी गई कि 27 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाले सत्र में 5 विभागों के 8 विधेयक संभावित हैं, जिनमें वित्त विभाग के 3, नगरीय विकास एवं आवास के 2, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, उच्च शिक्षा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का एक-एक विधेयक शामिल हैं। बैठक में सभी 55 विभागों की शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन और लोक लेखा समिति की लंबित सिफारिशों के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

चैत्र नवरात्रा में लगने वाले मेलों में खूब बिक रहे हैं मिट्टी के बर्तन     |     “किशोरी से मातृत्व तक” महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     डायवर्सन पर चेतावनी बोर्ड नहीं, पुलिया में गिरी बाइक, युवक की मौत, परिजनों का सड़क कंपनी पर आरोप     |     14 वर्ष की बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण अभियान, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता     |     कवि गज्जे भैया स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 25 मार्च को     |     सनातन परंपरा और संस्कृत से ही होगा प्राचीन संस्कृति का संरक्षण – उप मुख्यमंत्री     |     उप मुख्यमंत्री ने निषादराज जयंती समारोह का किया शुभारंभ भगवान राम के बड़े कृपा पात्र हैं भगवान निषादराज – उप मुख्यमंत्री     |     गो सेवको और पशु चिकित्सकों की तत्परता से गौ माता के प्राण की हुई रक्षा     |     कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर, जप्त किए 16 नग घरेलू सिलेंडर     |     गौ सेवकों ने गौ कथा का दिया निमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811