Let’s travel together.

 पवन खेड़ा को रायपुर जाने से प्लेन में चढ़ने से रोका : कांग्रेस

67

नई दिल्ली । कांग्रेस ने अपने नेता पवन खेड़ा को रायपुर जाने से रोके जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा को इंडिगो के विमान में नहीं चढ़ने दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही खेड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। उनके बयान पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला था। खेड़ा पर यूपी में इस मामले में एक केस भी दर्ज कर लिया गया है। श्रीनेत ने कहा कि सवाल ये है कि किस धारा के तहत उनको रोका जा रहा है। उन्होंने ऐसा क्या किया है, जो आप उन्हें कॉमन नागरिक की तरह उनको उड़ने नहीं दे सकते हैं। आप हमारे महाधिवेशन से इतने बौखलाए हुए हैं कि पहले वहां ईडी भेजते हैं, अब ये कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई करिए, ये लुका-छिपी खेलने का काम क्या है। नूरा-कुश्ती क्यों खेली जा रही है। ये सिर्फ और सिर्फ तानाशाह बौखलाया हुआ है और इस तरह के काम कर रहा है। उसका एक सबूत है। विमान तब तक नहीं उड़ेगी, जब तक हम सब लोग पवन खेड़ा के साथ इस फ्लाइट में बैठ नहीं जाते।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पहले ईडी ने रायपुर में छापामारी की, अब पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के जहाज से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है। मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
कुछ दिन पहले पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के पिता पर किया था कमेंट
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के पिता पर कमेंट किया था। जब नरसिम्हा राव जेपीसी बना सकते थे, जब अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बैठा सकते थे, तो नरेंद्र गौतम दास, सॉरी दामोदर दास मोदी को क्या प्रॉब्लम है। फिर वो पूछते हैं कि गौतम दास है या दामोदर दास, साथ में बैठे शख्स ने कहा कि दामोदर दास तो उन्होंने भी दामोदर दास कहा। इसके बाद कुछ देर रुककर खेड़ा ने कहा कि नाम दामोदरदास है, काम गौतम दास है और इसके बाद पवन खेड़ा हंसने लगे। पीएम मोदी और उनके पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लखनऊ और वाराणसी में कांग्रेस नेता खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस बयान के बाद खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि जब देश के पहले प्रधानमंत्री का और हमारे पूर्वजों का अपमान आप लोग करते हैं, तब तो नार्थ ब्लॉक के एचएमवी साहब कुछ नहीं बोलते। हमने तो प्रधानमंत्री के पिता का कोई अपमान भी नहीं किया, न हमारे ऐसे संस्कार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811