Let’s travel together.

मनेंद्रगढ़ में स्कूल के वार्षिकोत्सव में शराब पीकर पहुंचे प्राचार्य, गार्ड ने पकड़कर निकाला बाहर

120

छत्तीसगढ़ : मनेंद्रगढ़ के देवगढ़ हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूल का प्राचार्य शराब पीकर पहुंच गया। इस दौरान मंच पर माइक लेकर वह बच्चों को शायरी सुनाने लगा। मंच पर प्राचार्य की जुबान लड़खड़ाते और डगमगाते कदम देखकर स्कूल का स्टॉफ और बच्चे अचंभित हो गए। जिसके बाद स्कूल के गार्ड ने मंच से जबरन उतारकर प्राचार्य को प्रांगण से बाहर निकाला। पूरे घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बता दें कि, शराबी शिक्षकों का स्कूल में शराब पीकर आना मनेंद्रगढ़ जिले के लिए आम बात हो गई है। इससे पूर्व में भी कई बार ग्रामीणों एवं सरपंचों के द्वारा  शिकायत की गई लेकिन, ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिससे शराबी शिक्षकों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूल के प्राचार्य के द्वारा स्टेज में शराब पीकर आना और अभद्रता करना बच्चों में बुरा असर डाल रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811