Let’s travel together.

कोयले के ढेर से मिला 2 किलो का डायमंड जैसा पत्थर, एक टुकड़ा लेकर अफसर हुआ फरार

71

झांसी,  झांसी के पारीछा पॉवर प्लांट के अंदर कोयले के ढेर से हीरे जैसा चमकीला पत्थर मिला है। कोयले की छंटाई में लगे मजदूरों को जब यह चमकीला पत्थर मिला तो उसे झपटने को होड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर तो उसके टुकड़े अपने साथ लेकर घर चले गए। जैसे ही इस बात की भनक प्लांट के अधिकारियों को मिली तो बचे हुए चमकीले पत्थर को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच एक इंजीनियर ने अधिकारियों से परीक्षण की बात कहकर उसे लेकर फरार हो गया। वहीं पारीछा पॉवर प्लांट प्रशासन के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि जो धातु बरामद हुई है, उसका परीक्षण प्रथम दृष्टया कराया गया है। अभी तक जो बात आई है उसमें वह हीरा नहीं है। बरामद चमकीली धातु का परीक्षण कराया जाएगा, तब जाकर कह पाना आसान होगा कि यह बरामद धातु हीरा है या फिर कुछ और।
गौरतलब है कि पारीछा थर्मल पॉवर प्लांट में धनबाद से कोयले की आपूर्ति होती है। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी की सुबह धनबाद की बीसीसीएल साइट से कोयला की एक रैक पॉवर प्लांट पहुंची थी, जिसके बाद रैक से कोयले के चुनिंदा ढेर निकालकर परिक्षण के लिए मजदूरों द्वारा सैंपलिंग की जा रही थी। इसी बीच एक मजदूर के हाथ करीब दो किलो वजन का बेहद चमकीला पत्थर का टुकड़ा मिला,  जिसके बाद उसे लूटने की होड़ मच गई। कहा जा रहा है कि मजदूरों ने उसके कई टुकड़े कर दिए और कुछ उसे लेकर चले गए। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मजदूरों के घरों की तलाशी ली तो दो टुकड़े बरामद हुए, जिसे लेकर वे प्लांट पहुंचे। यहां एक इंजीनियर ने बाहर परीक्षण की बात कहकर एक टुकड़े को लेकर प्लांट से बाहर निकला और फरार हो गया. अब बचे हुए एक टुकड़े की जांच कराने की प्लांट प्रशासन कह रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811