Let’s travel together.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल में की इंदौर के ग्रीन बांड की लिस्टिंग

76

 इंदौर ।  भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घंटी बजाकर इंदौर नगर पालिका निगम के ग्रीन बॉन्ड पब्लिक इश्यू को जारी किया। इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के माध्यम से इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा 244 करोड़ रुपये के ग्रीन बांड की लिस्टिंग की गई। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगरीय प्रशासन प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि ग्रीन बांड का पब्लिक इश्यु जारी करने वाला इंदौर देश का पहला शहर है। नगर निगम द्वारा जलूद में 60 मेगावाट सोलर पावर प्लांट लगाने की तैयारी है। इससे इंदौर के प्रतिमाह के बिजली खर्च में चार-पांच करोड़ रुपये की कमी आएगी। इसके लिए ग्रीन पब्लिक बांड जारी कर बाजार से 244 करोड़ रुपये प्राप्त करने की निगम की योजना है।

एक हजार रुपये है प्रति बांड का मूल्य

निगम का बांड जारी होने के तीन दिन में ओवर सब्सक्राइब हो गया था। निवेशक ग्रीन बांड में 720.25 करोड़ रुपये निवेश करने को तैयार हैं। इस बांड का मूल्य एक हजार रुपये है। ग्रीन बांड 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आमजन के लिए जारी किए गए थे।

ये हैं बांड की विशेषताएं

बांड का मूल्य – एक हजार रुपये प्रति
कूपन साइज : 8.25% अर्ध वार्षिक
परिपक्वता अवधि : आठ वर्ष
यह बांड चार भाग में ट्रेडेबल कमोडिटी है।
इसकी लिस्टिंग बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) में की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811