भोपाल।मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल विकास प्राधिकरण के पदों पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर अपर सचिव द्वारा भोपाल विकास प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई है जिसमें कृष्ण मोहन सोनी मुन्ना जी को भोपाल विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम,1973 की धारा-40 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन एतद्द्वारा निम्नानुसार व्यक्तियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भोपाल विकास प्राधिकरण, भोपाल नियुक्त किया है।
इसीबीच श्री सोनी को राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच के संस्थापक संचालक राजकुमार सोनी, संरक्षक गणेश सोनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी इंदौर,राष्ट्रीय सह प्रभारी बालमुकंद मुन्ना सोनी,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा राजेंद्र सोनी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमित सोनी सहित राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच के अनेकों पदाधिकारी सदस्यों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।