Let’s travel together.

मुख्यमंत्री के आव्हान पर समाजसेवी ने आगंनवाड़ी केंद्रो को भेंट की सामग्री

0 423

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश की जनता से महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्रो को गोद लेकर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया था। जिस पर प्रदेष के विभिन्न शहरो नगरो के साथ ही सिलवानी क्षेत्र के लोगो के द्वारा आगंनवाड़ी केंद्रो में पहुंच कर आवष्यकता के अनुसार सामग्री भेंट की जा रही हैं।


इसी कड़ी में नगर के युवा समाजसेवी, मानव अधिकार आयोग के सदस्य विनय जैन के द्वारा नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 व 14 में संचालित आगंनवाड़ी केंद्र में शुक्रवार को सुबह के समय पहुंच कर टेविल, कुर्सी, अलमारी व स्टील के वर्तन भेंट किए। इसके अतिरिक्त आगे भी आवश्यकता के अनुसारसामग्री उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर महिला बाल विकास पर्यवेक्षक आविदा बेगम,संदीप रघुवंषी, प्रदीप रघुवंषी, सुनील नामदेव, विजय जैन विषेष रुप से मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि तहसील की करीब 2 सौ आगंनवाड़ी केंद्रो को राजनैतिक दलो के जनप्रतिनिधियो, समाजसेवियो के द्वारा गोद लेकर आवश्यकता के अनुसार सामग्री भेंट की जा चुकी है। आगंनवाड़ी केंद्रो को सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर प्रषासनिक अफसरो के द्वारा दानदाताओं का आभार जताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811