Let’s travel together.

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज 20 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ

51

दिल्ली। ग्रीन एनर्जी की दिशा में दिल्ली-जयपुर हाईवे बड़ा कदम आगे बढ़ाने वाला है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से हाईवे पर बुधवार को एक साथ 20 इलेक्ट्रिक स्टेशन की शुरुआत की जाएगी। सभी इलेक्ट्रिक स्टेशन पूरी तरह से तैयार कर दिए गए हैं। हाईवे पर इन इलेक्ट्रिक स्टेशनों के शुरू होने से यहां इलेक्ट्रिक वाहनों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।बीपीसीएल के सेल्स मैनेजर मयंक कुमार ने कहा कि बीपीसीएल की ओर से बीस चार्जिंग स्टेशनों की बुधवार से शुरुआत की जा रही है।

हमारे पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के साथ ही अब वाहनों की ई-चार्जिंग की भी सुविधा होगी।केंद्र सरकार की ओर से ग्रीन एनर्जी को लेकर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। ऐसे में तेल कंपनी बीपीसीएल की ओर से इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए गए है। हाईवे पर गुरुग्राम जिले के सिधरावली से लेकर जयपुर जिले के बिछीवाड़ा तक 20 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन 15 फरवरी से शुरू किए जाएंगे। ये सभी चार्जिंग स्टेशन बीपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर ही खोले जा रहे हैं।

हर चार्जिंग स्टेशन की अलग-अलग क्षमता है। रेवाड़ी जिले के खिजूरी में खोले जा रहे चार्जिंग स्टेशन पर दो चार्जिंग प्वाइंट है। आधे घंटे में कार पूरी तरह से चार्ज होगी।दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की ओर से सिधरावली, खिजूरी, आसलवास, कोटपूतली, पावटा, शाजहांपुर, चांदवाजी, रामपुरा, बागरू, बांदर सिंदरी, पाटन, अर्जुनपुरा, भीम, पीपारदा, नेगाडिया, ऋषभदेव में दो, खेरवाड़ा, बिछीवाड़ा में दो इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। इस नई शुरूआत से आम लोगों को सुविधा मिलेगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811