Let’s travel together.

भोपाल क्राइम ब्रांच ने कार की CNG टैंक और साउंड बॉक्स में छिपाकर ले जा रहा 51 किलो गांजा पकड़ा

0 100

भोपाल।क्राइम ब्रांच ने कार से गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 51 किलो 450 किग्रा गांजा जब्त किया है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कार की गैस किट में गांजा भर रखा था। इसके साथ ही साउंड बाक्स, पर्दे में भी गांजा भरा मिला। तस्कर उड़ीसा से गांजा लाते हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार से तीन व्यक्ति कार में गांजा लेकर आ रहे हैं।  पुलिस ने गांधी नगर इलाके में कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमे पहले कुछ नहीं मिला। पुलिस ने जब कार की डिक्की को बारीकी से तलाशी ली तो गैस किट में गांजा भरा मिला। वहीं पुलिस ने जब साउंड बाक्स चेक किए तो उसमें भी गांजा के पैकेट मिले। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने कबूला कि गांजा की खेप देने वह ग्राहक के पास जा रहे थे।

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा के मलकानपुरी के जंगली एरिया से सस्ते दाम में गांजा खरीककर लाते हैं।वह कार से गांजा की खेप लेकर आते हैं।  गांजा वह फुटकर बाजार में बेचते हैं।  पुलिस ने दीपक पाल निवासी गिरिराज हाइट लालघाटी भोपाल, वाजिद उर्फ मोटा,सीहोर  आसिफ निवासी श्यामलाहिल्स भोपाल को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की करीब पांच लाख रुपए कीमत पुलिस ने बताई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811