छींद धाम पहुंची साधना सिंह चौहान नगर परिषद अध्यक्ष सहित परिवार ने किया आत्मीय स्वागत,नगर विकास को लेकर हुई चर्चाएं
यशवंत सिंह सराठे बरेली रायसेन
बरेली क्षेत्र के प्रसिद्ध छींद धाम मंदिर पर आज 11 फरवरी शनिवार को मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष छींद धाम दर्शन करने के लिए पहुंची जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजाभैया चौधरी सपरिवार स्वागत के लिए पहुंचे छींदधाम साधना सिंह चौहान के द्वारा हनुमान जी महाराज एवं श्री राम दरबार के पूजन अर्चन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की छींद धाम में दर्शन के उपरांत साधना सिंह चौहान के द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष नगर विकास को लेकर चर्चाएं हुई जिसको लेकर परिषद अध्यक्ष के द्वारा नगर में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर में कई हितग्राहियों को शासन के द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है नगर विकास को लेकर में हमेशा तत्पर रहता हूं और हमेशा ही नगर विकास को लेकर सोचता हूं जिसके लिए काफी विकास कार्य नगर में हो चुके हैं एवं काफी विकास कार्यों की योजना अभी चल रही है इस बीच साधना सिंह चौहान से नगर परिषद अध्यक्ष की मार्ग निर्माण को लेकर भी बात हुई नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा विश्वास दिलाया गया कि मैं हमेशा नगर के विकास के लिए तत्पर रहूंगा और अपने क्षेत्र में हर बात हितग्राहियों को शासन के द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का हर संभव प्रयास करूंगा