Let’s travel together.

भाजपा सरकार की विकास यात्रा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने खड़े किए सवाल

0 114

शिवलाल यादव  रायसेन

कांग्रेस के रायसेन जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल और बरेली के विधायक देवेंद्र पटेल गडर बासनी प्रदेश की भाजपा सरकार पर विकास यात्राओं के लेकर निशाना साधा है। वह कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बरेली उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र पटेल कहां की प्रदेश की शिवराज सरकार विकास के नाम पर आम जनता को धोखा दे रही है। लापरवाही का आलम यह है कि विकास यात्रा के नाम पर जिले के सभी सरकारी दफ्तर खाली हो गए हैं लोग छोटे-मोटे काम के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं यह सिलसिला आगामी 20 फरवरी तक चलेगा। आलम यह है कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी भाजपा नेता मंत्री विधायकों को महिमामंडित कर रहे हैं और गांव-गांव में बैठकें लेकर विकास यात्रा में शिरकत कर रहे हैं।गांव गांव में घूमकर अधिकारी सिर्फ टाइम पास करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार और विकास यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर विकास यात्रा निकालने की जरूरत क्या पड़ी है ।जनता के करोड़ों रुपए का धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विकास यात्रा पर चुटकी लेते हुए बरेली के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास ने कहा कि विकास यात्रा के नाम पर वह आमजनों को गुमराह कर रही है ।वास्तव में यदि आमजन की समस्याओं को सुनना है तो दफ्तर में अधिकारियों को पूरे समय कुर्सी पर बैठने का दिशा निर्देश दें ।ताकि लोगों की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल हो सके। कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास ने आगे कहा कि देश प्रदेश में महंगाई डायन की मार से आमजन बुरी तरह से कराह रहे हैं ।मौजूदा समय में शिक्षित बेरोजगारी की समस्या और बिजली के बढ़े हुए दामों पर कहा कि अब समय आ गया है आमजन कांग्रेस पार्टी की नए साल में नई सरकार बनाएं ।साथ ही दूसरों की बैसाखियों पर मप्र में टिकी झूठी और निकम्मी भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं ।उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाएं और किसानों के कर्जे माफ कराएं। निराश्रित पेंशन फिर से ₹900 की जाएगी ।कर्मचारियों की पेंशन बहाल बहाली कराई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811