Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भाजपा की समर्पण निधि संग्रह अभियान जिला कामकाजी बैठक संपन्न

0 116

समर्पण निधि अभियान में सभी की भागीदारी हो – कैबिनेट मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

रायसेन /भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व अनुसार समर्पण निधि वर्ष 2022 के संबंध में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर भाजपा जिला संगठन द्वारा बैठक आयोजित की गई हैं। जिसमें अतिथि के रूप कैबिनेट मंत्री एवं अभियान प्रभारी श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, संगठन जिला प्रभारी श्री अल्केश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, पूर्व विधायक श्री रामकिशन पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल श्याम बंसल,भाजपा जिलाध्यक्ष ने मार्गदर्शन दिया।
बैठक में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा महापुरषो के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के अवसर पर आजीवन सहयोग निधि कि समर्पण निधि में सर्वव्यापी हो जिसमें बूथ स्तर के प्रत्येक छोटे से छोटे कार्यकर्ता की भागीदारी बने उक्त बात आजीवन समर्पण निधि अभियान की जिला कामकाजी बैठक में प्रदेश संगठन की ओर से अभियान जिला प्रभारी कैबिनेट मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि श्रेणी अनुसार सभी अपना अर्थ रूपी समर्पण करें।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा आज देश मे भाजपा पार्टी के पितृ पुरुष स्व श्री कुशाभाऊ जी ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है। हम सभी को भरपूर समर्पण करके इस लक्ष्य को पाना है। रायसेन हमेशा इस मामले में सबसे आगे रहा है। उम्मीद करता हु इस वर्ष भी जिला भाजपा समय से पहले निधि संग्रह का लक्ष्य प्राप्त करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से और उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि की शुरुआत श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की योजना है, हम सभी कार्यकर्ता तन और मन से तो समर्पित है ही आजीवन सहयोग समर्पण निधि के माध्यम से हम कार्यकर्ता पार्टी के संचालन हेतु आर्थिक रूप से समर्पण करते हैं।


संगठन जिला प्रभारी श्री अल्केश आर्य ने प्रदेश संगठन की योजना अनुसार रायसेन जिला को आजीवन सहयोग समर्पण निधि का लक्ष्य बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसका संचालन कार्यकर्ता के आर्थिक सहयोग से हो किसी भी व्यक्ति विशेष, पूंजीपति, प्राइवेट लिमिटेड का पार्टी संगठन पर एकाधिकार नहीं हो यह एक ऐसी व्यवस्था है इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का अंश लगना चाहिए।


कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल चौरसिया किया। भाजपा की कामकाजी बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा जिलाध्यक्ष, समस्त मोर्चा अध्यक्ष, और वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811