बीरगांव निगम महापौर चुनाव में कंग्रेस ने भाजपा को दस वोट से किया पराजित
*कांग्रेस के नंदलाल देवांगन महापौर व कृपाराम निषाद सभापति निर्वाचित*
सुरेन्द्र जैन रायपुर
मंगलवार को बिरगांब नगर निगम महापौर व सभापति के चुनाव में कांग्रेस के नन्दलाल देवांगन ने भाजपा के पतिराम साहू को दस वोट से पराजित किया वही सभापति चुनाव में कांग्रेस के ही कृपाराम निषाद विजयी हुए।
नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत मंगलवार को नगर पालिक निगम बीरगांव कार्यालय के सभाकक्ष में हुए निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के नंदलाल देवांगन महापौर तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के ही कृपाराम निषाद अध्यक्ष (सभापति) निर्वाचित हुए।
इसके पहले कलेक्टर सह पीठासीन प्राधिकारी सौरभ कुमार ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई तथा महापौर एवं सभापति के निर्वाचन की कार्रवाई की। इस संबंध में महापौर पद के लिए हुए मतदान में इंडियन नेशनल कांग्रेस के नंदलाल देवांगन को 25 मत तथा भारतीय जनता पार्टी के श्री पति राम साहू को 15 मत मिले अध्यक्ष (सभापति) पद के लिए हुए मतदान में इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री कृपाराम निषाद को 26 मत तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के श्री एवज देवांगन को 14 मत मिले
इस अवसर पर अपील समिति का निर्वाचन भी किया गया उप जिला निर्वाचन अधिकारी यू एस अग्रवाल तथा नगर निगम आयुक्त श्री श्रीकांत वर्मा भी उपस्थित थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।