खरगोन । महेश्वर के सहस्त्रधारा नेचुरल ट्रैक पर सोमवार से खेलो इंडिया के अंतर्गत केनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई जिले के कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने सुबह 9:30 बजे सहस्त्रधारा स्थल पर फीता काटने के पहले तिरंगा बलून आसमान में छोड़ा। इसके बाद वीआईपी टेंट से खेलो इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप को अधिकारियों ने निहारा। नेशनल चैंपियनशिप में सबसे पहले अंडर 18 में C1 महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें नौ राज्यों की महिला खिलाड़ियों ने सहस्त्रधारा की तेज धार में अपना हुनर दिखाया जिसमें भोपाल अकैडमी की मानसी बाथम ने सबसे कम समय 128.596 सेकंड में गेट पार किए जिसे गोल्ड मेडल मिला । वहीं दूसरे नंबर पर सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली हरियाणा की प्रीति पाल ने 491.172 सेकंड में गेट पार किये और तीसरे नंबर पर ब्रांज मेडल प्राप्त करने वाली धृति मारिया कर्नाटक ने 559.120 सेकंड का समय लिया। महिला वर्ग के बाद पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हुई। मध्यप्रदेश शासन की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया दोपहर में सहस्त्रधारा के नेचुरल ट्रैक पर पहुंचेंगी। यह चैंपियनशिप खेलों इंडिया एक अवसर भी है ऐसे सैंकड़ों युवा खिलाड़ियों के लिए जो कम संसाधनों में बावजूद अपने हुनर में माहिर है जो बिना कोचिंग और सुविधाओं के बगैर अपने जोहर छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं और स्थानीय स्तर पर खेल दिखाकर कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.